Saturday, September 21, 2024

यहां विधायक ने सावन पूर्णिमा के अवसर परबंटवाया महाप्रसाद

बड़कागांव। सावन माह की पूर्णिमा के अवसर पर बृहस्पतिवार को बड़कागांव के महूदी पहाड़ मे स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में महाप्रसाद का वितरण किया गया| इस दौरान सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा जहां विधायक ने खुद अपने हाथों से खीर का वितरण किया गया। श्रावण मास की समाप्ति एवं पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया भारी मात्रा में श्रद्धालुओं में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। बड़कागांव स्थानीय विधायक भी महूदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर मे पूरे विधि विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की| इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। विधायक ने पूजा कमेटी के लोगों को सफल आयोजन हेतु धन्यवाद दिया।

विधायक ने वृक्षों का रक्षाबंधन कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया

वहीं विधायक ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर वृक्षों का रक्षाबंधन कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया| उन्होंने लोगो से अपील किया कि जिस तरह बहन की रक्षा करने के लिए भाई हमेसा तत्पर रहते हैं, वैसे ही वृक्षों की रक्षा के लिए तत्परता जरुरी है। वृक्ष हमारे धरोहर हैं, इसके बिना हम अधूरे हैं। मानव जीवन का सबसे जरुरी व महत्वपूर्ण ऑक्सीजन हमें वृक्ष से प्राप्त होता है। अगर वृक्ष नही रहेंगे तो एक पल जीने का कल्पना भी नहीं की जा सकती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!