Saturday, September 21, 2024

ताजपुर में गणपति महोत्सव पर आयोजित भक्ति जागरण का पूर्व विधायक ने किया उदघाटन

ताजपुर में गणपति महोत्सव पर आयोजित भक्ति जागरण का पूर्व विधायक ने किया उदघाटन

सबके दुःखहर्ता है गणपति, चारो ओर बप्पा का हो रहा जयजयकार : मनोज यादव

पूजा समिति के द्वारा अभिमन्यु भगत का किया गया स्वागत

गणपति उत्सव समिति ताजपुर द्वारा जागरण कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर किया। रामगढ़ से आये कलाकारों ने भक्ति प्रस्तुति से श्रद्धालुओ को रात पर झुमाया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि मुम्बई की झलक ताजपुर में देखने को मिल रहा है। कहा गणपति बप्पा सबके दुःखहर्ता है। चारो ओर गणपति बप्पा का जयजयकारा गूंज रहा है। कहा आप सभी श्रद्धालुओ पर गणेश भगवान की कृपा बनी रहे यही कामना करता हूँ। जागरण कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति अध्यक्ष अध्यक्ष संजीत वरनवाल, उपाध्यक्ष बैजु गहलोत, उपाध्यक्ष अशोक पासवान, सचिव बहादुर सिंह, उपसचिव बिजय पासवान, उपसचिव जितेंदर सिंह, कोषाध्यक्ष रवि कमल उपकोषा पिंटु सिंह, वार्ड सदस्य मनीषा कुमारी, पुजा प्रभारी दिपक बादल एवम जय कुमार राम, संगठन सचिव अरजु रजक एवम नरेश पासवान सक्रिय सदस्य सनोज पासवान, विकास चंद्रवंशी, अखिलेश पासवान, पवन पासवान राहुल हर्ष, अंकुश शंकर साव सकेनदर सोनू शंकर वरनवाल बंटी राजेश पा,नरेश सिंह अनुप अमित सतीश, अंशु, अखिलेश कुमार एवम अन्य कई लोग उपस्थित थे।

पूजा समिति के द्वारा ताजपुर मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद भगत को माला पहना कर स्वागत किया। मौके पर उन्होंने कहा कि भविष्य में पूजा और भव्य तरीके से होगा इसकी रूपरेखा पहले से तैयार कर इसे और भव्यता के साथ आयोजित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!