Saturday, September 21, 2024

व्रजपात से बचाव को लेकर थाना प्रभारी ने लगाई क्लास

व्रजपात से बचाव को लेकर थाना प्रभारी ने लगाई क्लास

 

मयूरहंड : प्रखंड के फुलांग पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पथरा के बच्चों को थाना प्रभारी ने व्रजपात से बचने के कई उपाय बताए। थाना प्रभारी ने बारिश व व्रजपात के दौरान किसी भी पेड़ के नीचे खड़ा नही रहना चाहिए। यदि व्रजपात हो रहा है तो आस पास पक्के मकान में हम शरण ले सकते है। पक्के मकान नही होने की स्थिति में जमीन पर दोनो पैर सटा कर दोनो हाथों से दोनो कान को बंद कर माथे को दोनो पैरों के बीच मे रखकर भी हम व्रजपात से अपना बचाव कर सकते है। उन्होंने बच्चों को व्रजपात के दौरान कच्चे व पुराने दीवार के पास खड़ा नही होने की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बच्चों को व्रजपात से बचाव को लेकर और कई तरीक़ बताए। वही बच्चों से उनके पठन पाठन संबंधी भी जानकारी ली। थाना प्रभारी ने विद्यालय में साफ सफाई के साथ वस्तुओं को व्यवस्थित देखकर विद्यालय के प्रधान शिक्षक बिरजू रजक की खूब प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षकों से परिचय प्राप्त कर शिक्षकों को साइबर क्राइम की भी जानकारी दी। इस मौके पर सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार, शिक्षक संगीता कुमारी,रीता कुमारी,आशा कुमारी,शिव कुमार यादव,जागेश्वर प्रसाद सहित दर्जनों छात्र व छात्राएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!