Saturday, September 21, 2024

5 से 11 सितंबर 22 तक मनाया जाएगा डिजिटल इंडिया वीक,प्रज्ञा केंद्र होगा और मजबूत

5 से 11 सितंबर 22 तक मनाया जाएगा डिजिटल इंडिया वीक

 

डिजिटल झारखंड सप्ताह कार्यक्रम का विधिवत शुरूआत

जिले में आमजनों को ऑनलाईन सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु सीएचसी/एसपीवी के माध्यम से प्रज्ञा केंद्र को और सुदृढ़ करने पर जोर

 

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, प्रोजेक्ट बिल्डिंग,रांची में आयोजित किए गए कार्यक्रम

जोहार टाइम्स

उपायुक्त नैंसी सहाय ने डिजिटल झारखंड सप्ताह कार्यक्रम के तहत उन्होंने कहा की जिले में आमजनों को ऑनलाईन सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु सीएचसी/एसपीवी के माध्यम से प्रज्ञा केंद्र चलाये जा रहे हैं। उक्त केंद्रो से विभिन्न प्रकार की सेवायें नियत शुल्क लेकर उपलब्ध कराई जाती है। एक समय अंतराल पर प्रज्ञा केंद्रो द्वारा प्रदत्त सेवाओं की जानकारी आमजनों तक पहुँचाने के उद्देश्य से डिजिटल इंडिया वीक का आयोजन दिनांक 5 सितंबर से 11 सितंबर 22 तक किया जा रहा है। इस डिजिटल झाखंड सप्ताह में प्रत्येक दिवस को विभिन्न सेवाओं को लक्षित कर इन सेवाओं के संबंध में जानकारी एवं सेवायें आम नागरिकों उपलब्ध कराया जायेगा।

 

डिजिटल झारखंड सप्ताह के दौरान दिनवार प्रदान की जाने वाली सेवाएं इस प्रकार है :-

पहला दिन – 5 सितंबर 2022- डिजिटल झारखंड जागरूकता कार्यक्रम एवं जी2सी सेवाएं जिसमें झार सेवा, प्रमाण पत्र सेवाएं, पीएम किसान, आधार सेवाएं, झारखंड राज्य फसल राहत योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, ई – श्रम कार्ड, इत्यादि सेवाओं को आमजनों तक पहुंचाया जायेगा।

 

दूसरा दिन – 6 सितंबर 2022- G2C सेवाएं और कृषि सेवाएं जिसमें नागरिकों को पीएम किसान, जे.के.आरएमवाई, जेआरएफआरवाई, नैनो यूरिया, एफपीओ, एग्रोमेट, सीएससीएग्री इत्यादि सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

तीसरा दिन – 7 सितंबर 2022- G2C सेवाएं और वित्तीय समावेशन सेवाएं जिसमें डीजीपे, बैंकिंग, इंश्योरेंस, पेंशन, पीएमएसबीवाय, पीएमजेजेबीवाई, ऐपीवाई उपलब्ध कराई जायेगी।

चौंथा दिन- 8 सितंबर 2022 – G2C सेवाएं और शिक्षा सेवाएं जिसमें पीएमजीदिशा , बीसीसी, सीसीसी, सीएससी एकेडमी, बीसीआईटी, सीएससी बाल विद्यालय ओलंपियाड 3.0 , इत्यादि सेवाओं को नागरिकों तक पहुंचाया जायेगा

पांचवा दिन – 9 सितंबर 2022- G2C सेवाएं और टेली सेवाएं जिसमें टेली लॉ, टेलीमेडिसिन ( मनुष्यों और पशुओं के लिए), कृषि विज्ञान केंद्र परामर्श, इत्यादि सेवाएं प्रदान की जायेगी।

छठा दिन- 10 सितंबर 2022- G2C सेवाएं और यूटिलिटी बिल भुगतान एवम टूर & ट्रैवल जिसमें बीबीपीएस बिल भुगतान, आईआरसीटीसी, बस एवम फ्लाइट टिकट बुकिंग, इत्यादि सेवाओं को लक्षित किया जाएगा।

 

सातवां दिन – 11 सितंबर 2022- G2C सेवाएं और ग्रामीण ई- स्टोर सेवाएं प्रदान की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!