Saturday, September 21, 2024

विष्णुगढ़ में अवैध आरा मशीनों पर चला वन विभाग का बुलडोजर

गोविंदपुर खुर्द में संचालित 02 अवैध आरामिलों पर चला वन विभाग का बुलडोजर

लगातार कार्यवाई से अवैध धंधेबाजों में हड़कम्प

वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशों पर अवैध आरामिलो के विरुद्ध विगत दिनों से लगातार चलाए जा रहे सघन छापामारी अभियान के क्रम में पुनः आज विष्णुगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर खुर्द गाँव में 02 अवैध रूप से संचालित आरामिलो पर छापामारी एवं जप्ती की कारवाई की गई। इन दोनों आरामिलो के विरुद्ध की गई छापामारी में अवैध रूप से स्थापित आरामिल, आरा हाथी, ट्रॉली, प्लेटफार्म को जे.सी.बी. से ध्वस्त कर दिया गया और स्थल पर संग्रहित वन पदार्थों (लकड़ियों) एवं उपस्करों जिसकी कीमत लगभग 02 (दो लाख) रुपये से अधिक है, को जप्त करते हुए ट्रेक्टरों द्वारा विष्णुगढ़ स्थित नवादा स्थायी पौधशाला परिसर में लाकर रखा गया है।

अवैध आरामिलो के खिलाफ की गईं छापामारी एवं जप्ती में आरामिल संचालक धनेश्वर महतो एवं जिवाधन महतो पिता -स्व. बालकी महतो पर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 41, 42 एवं बिहार काष्ठ चिरान (विनियमन) अधिनियम 1990 की धारा 9, 10, 14 के तहत वन मुकदमा दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि धनेश्वर महतो एवं जिवाधन महतो पिता -स्व. बालकी महतो आदतन वन अपराधी हैं| इनके खिलाफ दिनांक 30.03.2022 को भी आरामिल के विरुद्ध चलाए गए छापामारी के दौरान अवैध आरामिल के संचालन में इनके द्वारा संचालित आरामिल को ध्वस्त एवं जप्त करते हुए वन मुकदमा दायर किया गया है।

अवैध आरामिल के विरुद्ध आज हुई छापामारी का नेतृत्व सुरेश राम, वन क्षेत्र पदाधिकारी बगोदर के द्वारा किया गया। अवैध आरामिलो के खिलाफ लगातार की जा रही छापामारी एवं जप्ती को लेकर वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि अवैध आरामिलो के खिलाफ छापामारी अभियान लगातार चलते रहेगा और जहाँ भी अवैध आरमिलो के संचालन की सूचना प्राप्त होगी, वहाँ बुलडोजर से इसे ध्वस्त करते हुए विधि-सम्मत कारवाई सुनिश्चत की जाएगी। उन्होने आगे बताया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशानुसार अबतक डेढ़ दर्जन से अधिक अवैध आरामिलो पर छापामारी कर आरामिल संयंत्र को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है एवं अवैध रूप से संग्रहित विभिन्न प्रजाति के लकड़ियों को जप्त किया गया है। इस क्रम में दोषियों के खिलाफ वन मुकदमा भी दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि वन सम्पदा को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायगा। इस हेतु उनके द्वारा ग्रामीणों से वन क्षेत्रों में चोरी-छिपे आरामिलो के संचालन, अवैध पातन, खनन, परिवहन के बावत सीधे सूचना देने के लिए अपील भी किया गया है।

आज हुई अवैध आरामिलो पर छापामारी में प्रक्षेत्र के अंशु कुमार, संजीत रविदास, हीरामन कुमार, उदय कुमार, कुंदन कुमार, संजीत वर्मा, मो. असलम, रंजन कुमार, अमन राज, देव नारायण, भुनेश्वर मंडल वनरक्षी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!