Saturday, September 21, 2024

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बने राजेश रंजन दूबे

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बने राजेश रंजन दूबे

 

सभी सरकारी संवर्ग के हक के लिए हमेशा उठाऊंगा आवाज – राजेश रंजन

 

सबका साथ सबका विकाश नीति के तहत कार्य करेगा महासंघ – बीरेंद्र यादव

 

 

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का सतवां अधिवेश वन विभाग स्थित पलाश सभागार में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव ए.श्रीकुमार के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन में राज्य के विभिन्न जिलों से सरकारी कर्मचारियों ने शिरकत किया। इस दौरान महासचिव ए. श्रीकुमार ने कहा की कर्मचारियों के जायज मांग के प्रति न तो केंद्र सरकार गंभीर है और न ही राज्य सरकार हम सभी को एकजुटता दिखा कर अपनी लड़ाई लड़नी होगी। वहीं इस महाधिवेशन में महासंघ के राज्य स्तरीय कमिटी का सर्वसहमति से राजेश रंजन दूबे को प्रदेश अध्यक्ष, नवीन कुमार सिन्हा कार्यकारी अध्यक्ष तथा बीरेंद्र कुमार यादव को वरीय उपाध्यक्ष सहित अन्य कई सहयोगी साथियों का विभिन्न पदों एंव अन्य समितियों का चयन किया गया। इस दौरान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रंजन दूबे ने कहा की राज्य में सभी सरकारी संवर्ग के हक के लिए हमेशा आवाज उठाऊंगा। सभी कर्मियों के जायज मांगो को सरकार के समक्ष रखते हुए उन्हें जल्द से जल्द लागू करने का निरंतर प्रयास करता रहूंगा। वहीं वरीय उपाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार यादव ने कहा की सबका साथ सबका विकाश नीति के तहत महासंघ कार्य करेगी। सभी के समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर प्रयास किया जायेगा। वहीं विभिन्न जिलों से आए कई संवर्ग के कर्मियों ने अपनी जायज मांगो से महासंघ को अवगत कराया। इस दौरान कृष्ण प्रसाद, शिवलाल मरांडी, नागेश्वर शर्मा, संजय बक्शी, उमेश पांडे, सुभाष शर्मा, अशोक कुमार, शिव कुमार सिंह, शर्मिला ठाकुर, निरूलता, मैरी ग्रेस टोप्पो, आशा चौधरी सहित सैकड़ों सरकारी कर्मी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!