Saturday, September 21, 2024

दफनाने या जलाने में उलझा मामला, प्रशासन भी पशोपेश में

दफनाने या जलाने में उलझा मामला, प्रशासन भी पशोपेश में

चन्दर भुइयां की पत्नी की मौत से उतपन्न हुवा अजीबोगरीब मामला

मृत्यु दुनिया का इकलौता सत्य है जो अटल है। ये भी सत्य है कि किसी भी व्यक्ति की मौत पर लोग मर्माहत होते हैं और उसके अंतिम क्रिया में हाथ बढ़ाते हैं। पर चौपारण प्रखण्ड के यवनपुर पंचायत के मध्यगोपाली गावं में बुधवार को अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया। जिसमें चंदर भुइयां की पत्नी की मौत के बाद दो समुदाय आपस में उलझ गए एक समुदाय जहां शव को दफनाने की तैयारी में है वहीं दूसरा समुदाय शव को जलाने पर अड़ा है।

घटना स्थल पर मौजूद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाजिर अख्तर व थाना प्रभारी शम्भू नंद ईश्वर

बताया जाता है कि चन्दर भुइया ने इस्लाम कबूल कर लिया था वहीं परिजन व ग्रामीण शव को जलाने पर अड़े हुवे हैं। अब प्रशासन भी श्मशान और कब्रिस्तान के बीच उलझ गयी है और विशेषज्ञों व आलाधिकारियों से विमर्श कर आगे की रणनीति में जुटी है। फिलहाल जिस शव का अन्तिमसंस्कार होना था वह थाना में अपनी अंतिम क्रिया के इंतजार में है। विशेष आप द जोहार टाइम्स के साथ बने रहें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!