रक्षक बना भक्षक, घांस काटने गयी महिला के साथ दो पुलिस जवानों ने किया दुष्कर्म
अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म, दो पुलिस जवानों पर लगा आरोप
महिला की हालत गंभीर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर
लोहरदगा जिले से अधेड़ महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आई है। बताया जाता है कि घास काटने गई महिला पर दो पुलिस जवानों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है, पुलिस की ओर से जांच चल रही है फिलहाल जवानों की संलिप्ता की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि पीड़ित महिला ने जवानों पर दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट पर हमला करने का आरोप लगाया है, महिला थाना द्वारा पीड़िता का बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज किया गया। 50 वर्षीय महिला के साथ 2 पुलिस जवान ने बारी बारी से दुष्कर्म प्राइवेट पार्ट में भी किया हमला।
रक्षक बने भक्षक, पीड़ित महिला के अनुसार मंगलवार को महिला अपने मकई खेत में लगभग 11:00 बजे घास काटने गई जिसके बाद सेरेंगदाग पिकेट के 2 पुलिस जवान द्वारा बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म कर उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। जिसके बाद महिला किसी तरह जान बचाकर अपने घर आई और उसे ब्लीडिंग होने लगी जिसके बाद उसके पुत्र को फोन किया गया उसके पुत्र के द्वारा रात में लगभग 2:00 बजे सदर अस्पताल लोहरदगा लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। वही मामले की सूचना मिलते ही इस मामले की जांच करने पहुंची महिला थाना प्रभारी नविता महतो ने बताया की महिला का बयान ले लिया गया है और मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, जो भी इस जघन्य अपराध में शामिल है उसे सख्त सजा दिलाना हमारी जिम्मेवारी है।
वही सदर अस्पताल पहुंच जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार ने भी मांग की है कि अपराध बहुत ही निंदनीय है और इस तरह का अपराध का सजा सख्त से सख्त होना चाहिए। जल्द से जल्द महिला को इंसाफ मिलना चाहिए। घटना की सूचना मिलते ही कई महिला अस्पताल पहुंच आरोपियों पर करवाई की मांग करने लगे वही पुलिस ने आश्वाशन दिया है जांच चल रही करवाई जरूर होगी।