Saturday, September 21, 2024

अवैध अफीम तस्करों के विरुद्ध पत्थलगड़ा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 500 ग्राम अफीम के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार…

अवैध अफीम तस्करों के विरुद्ध पत्थलगड़ा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 500 ग्राम अफीम के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।

 

किसी भी सूरत में नशे के माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा, की जाएगी कठोर कानूनी कार्रवाई- बमबम कुमार

सुजेक सिन्हा

जोहार टाइम्स

 

चतरा / पत्थलगड़ा थाना पुलिस ने अवैध अफीम तस्करों के विरुद्ध की है बड़ी कार्रवाई। गिरफ्तार अफीम तस्कर सनोज कुमार कई बार पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर भागने में सफल रहा था। पत्थलगड़ा पुलिस ने आज उसे अफीम के साथ रंगे हाथ धर दबोचा, जिससे पत्थलगड़ा थाना पुलिस के लिए बहुत ही बड़ा उपलब्धि माना जा रहा है। दिनांक 8 अक्टूबर दिन शनिवार को चतरा एसपी राकेश रंजन को सनोज कुमार के पास में अफीम होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में पत्थलगड़ा थाना मे एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के क्रम में पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र निवासी सनोज कुमार को उसके घर से करीब 500 ग्राम गीला अफीम एवं एक रेडमी कंपनी का स्मार्टफोन के साथ गिरफ्तार किया गया। सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने पत्थलगड़ा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को अपना रास्ता बदल लेने को कहा, अन्यथा उन सभी पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने खेती बारी और भी तरह-तरह के काम है वह कर के सुख शांति के साथ अपने परिवार को लेकर जीवन यापन करें। इस संदर्भ में पत्थलगड़ा थाना कांड संख्या-47/2021 दिनांक 08/10/2022 धारा 18/25/27/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अफीम तस्कर सनोज कुमार पिता महेंद्र दांगी, बरवाडीह, थाना पत्थलगड़ा, जिला चतरा का रहने वाला है। छापामारी दल में पत्थलगड़ा थाना प्रभारी बमबम कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक दिलीप यादव, आ0/1131 दीपेंद्र कुमार रवि, सशस्त्र बल एवं आईआरबी के जवान शामिल थें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!