Saturday, September 21, 2024

झारखण्ड के पलामू में फिर पेट्रोल कांड जिंदा जलाने की कोशिश….

झारखंड में एक और पेट्रोल कांड! महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

पलामू : झारखंड में एक और पेट्रोल कांड सामने आया है, जहां एक महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई है। घटना पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र की है। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बिश्वशीया गांव में एक महिला को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। घटना के बाद पीड़ित महिला की मां कुंती कुंवर हुसैनाबाद थाना पहुंची और गांव के गांव के पंचम यादव, प्रवेश यादव और समुद्री देवी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई है।

पीड़िता की मां ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है की उनकी बेटी बेबी देवी गुरुवार की सुबह 4:30 बजे घर से निकसार के लिए निकली थी, इसी दौरान तीन लोगों ने उनकी बेटी के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। चिल्लाने की आवाज़ सुनकर परिवार के लोग जब बाहर निकले तो देखा की उनकी बेटी आग में जल रही है। किसी तरह आग बुझाई गई, तब तक वह पुरी तरह से झुलस चुकी थी। तत्काल उसे हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित महिला की स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!