Saturday, September 21, 2024

शराबी को अजगर ने जकड़ा, शराब पीकर अजगर को छेड़ना पड़ा भारी…., मछली पकड़ने के दौरान पकड़ा अजगर

शराबी को अजगर ने जकड़ा, शराब पीकर अजगर को छेड़ना पड़ा भारी…., मछली पकड़ने के दौरान पकड़ा अजगर

शराब इंसान को बर्बाद औऱ बर्बाद कर रहा है। लोग नशे की हालत में क्या कुछ कर दे, यह उसे तभी पता चल पाता है, जब जान जोखिम में पड़ जाए। कुछ ऐसी ही घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा पंचायत के कीतासोती खुर्द गांव में सामने आई है।

शराब के नशे में गढ़वा कीतासोती खुर्द गांव निवासी बिरजालाल राम भुइयां ने अजगर को पकड़ कर अपने शरीर में लपेट लिया। लेकिन जब अजगर ने उसकी गर्दन को जकड़ने लगा, तब बिरजालाल जान बचाने के लिए गुहार लगाने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर बिरजालाल के बेटा ने अपने दोस्तों की मदद से उसके शरीर में लिपटे अजगर को हटाकर पिता की जान बचायी। घटना बुधवार की शाम की है। इस घटना में बिरजालाल के शरीर में हल्की चोट भी आई है। लेकिन गांव में ही उसका इलाज कराया गया है। सोचें अगर उनका बेटा समय पर नही आता तो क्या कुछ हो सकता था….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!