Friday, April 11, 2025

पति को जीते जी मार, बाप को ही बना डाला पति

‍लालच या मजबूरी…..

पति को जीते जी दिया मार, बाप को ही बना डाला पति

चतरा : सदर प्रखंड में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने जीते जी पति को मरा घोषित कर अपने पिता को ही पति बना डाला है। है ना आश्चर्य की बात पर यह सोलह आने सच है। आइए आपको बताते हैं उस महिला के बारे में। वो महिला देवरिया पंचायत निवासी अरुण लोहरा की पत्नी है। जो महज एक अंबेडकर आवास लेने के लिए पति को दरकिनार कर अपने ही मृतक पिता को पति बनाली और आवास ले लिया। सबसे मजे की बात तो यह है कि महिला ने आवास लेने के लिए सारी साजिश की। परंतु विभागीय अधिकारी और कर्मियों ने क्या जांच किया। अगर इस मामले में हम यह कहें कि इसमें पदाधिकारी की भूमिका संदिग्ध है तो वो गलत नहीं होगा। क्योंकि आवास जिसके नाम से दिया गया है उसका पति अर्थात अरुण लोहरा एक पदाधिकारी के ही आवास पर खेती बाड़ी का काम करता है। ऐसे में उसपर तरस खाकर सारे नियमों को ताक पर रखते हुवे महिला के मृतक पिता को  ही पति बनाकर आवास दे डाला। हालांकि इन बातों के प्रति अनभिग्यता जाहिर करते हैं। वे कहते हैं कि हमें इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि मामला चाहे जो भी ये भी सत्य है कि मजबूरी इंसान को कुछ गलतियां करने पर मजबूर जरूर कर देती है। पदाधिकारी भी सम्भवतः भावनाओं के भवर जाल में फंस ऐसा किया हो। अब आप स्वयं यह निर्णय करें कि यह लालच है या मजबूरी?

अध्यक्ष को आमरण अनशन करना पड़ा महंगा,किए गए पद मुक्त

प्रतापपुर प्रखंड कार्यलय में जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष जवाहर यादव को आमरण अनशन करना महंगा पड़ गया। जेएमएम जिला अध्यक्ष ने इन्हें तत्काल पद से पद मुक्त कर दिया है।
ज्ञात हो की जेएमएम जिला अध्यक्ष पंकज कुमार प्रजापति के द्वारा इनसे प्रखंड कार्यालय में आमरण अनशन किए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा गया था जिसमें प्रखण्ड अध्यक्ष द्वारा समर्पित जवाब को असंतोषजनक बताते हुए तत्काल पदमुक्त किया गया है। साथ ही जिला उपाध्यक्ष मो असलम अंसारी को अगले आदेश तक कार्यकारी प्रतापपुर प्रखण्ड अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!