Saturday, September 21, 2024

दो बाईक में टक्कर ,एक मौत,तीन घायल

दो बाईक में टक्कर ,एक मौत,तीन घायल

सुजेक सिन्हा
द जोहार टाइम्स

चतरा / प्रतापपुर-जोरी पथ स्थित नावाडीह वन परिसर कार्यलय के सामने रविवार को दो आमने-सामने की बाईक टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। मृतक थाना क्षेत्र के नेभी गांव निवासी प्रमोद प्रसाद (50) पिता भगेलू प्रसाद एवं घायल में सलैया (बिहार) गांव निवासी रामु साव है। वहीं दो अन्य घायल हंटरगंज प्रखंड के घंघरी गांव निवासी मनिष भारती एवं गुंजन भारती है। तीनो घायलो को 108 एम्बुलेंस की मदद से प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ति किया गया।

 

जहा पर डॉक्टर नें जॉच कर प्रमोद प्रसाद को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल रामु साव एवं मनिष भारती को प्रथामिक इल्लाज कर नाजुक स्थित को देखते हुए गया मेडिकल रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की मनिष भारती एवं गुजंन भारती रविवार को प्रतापपुर हॉट बाजार से मछली बेचकर अपने घर घंघरी जा रहे थें, इसी दौरान नावाडीह वन परिसर कार्यलय के सामने वितरित दिशा से आ रही बाईक में जोड़दार टक्कर हो गई। जिससे प्रमोद प्रसाद का मौत हो गई। वहीं रामु साव, मनिष भारती एवं गुंजन भारती घायल हो गएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!