Saturday, September 21, 2024

प्रतापपुर प्रखंड के पूर्व बीडीओ गिरफ्तार ,कुआं व आवास में गड़बड़ी करने में था नामजद ,भेजा जेल

प्रतापपुर प्रखंड के पूर्व बीडीओ गिरफ्तार ,कुआं व आवास में गड़बड़ी करने में था नामजद ,भेजा जेल

सुजेक सिन्हा
द जोहार टाइम्स

चतरा / प्रतापपुर प्रखंड में घपलेबाजी को लेकर पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी लोहरदगा से हुए गिरफ्तार भेजा गया जेल। वर्ष 2012 में प्रखंड में कुआं एवं आवास में गडबड़ी को लेकर पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी देवराम भगत को पुलिस नें गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। बताते चलें कि बीडीओ देवराम भगत की गिरफ्तारी लोहरदगा के घाघरा से किया गया है। पुलिस ने बताया की थाना कांड संख्या 75/12 में बीडीओ पर कुऑ एवं आवास में गडबड़ी का मामला दर्ज है तथा इसी मामले में पुर्व विधायक जनार्दन पासवान ने विधानसभा में सवाल उठाया था। जिसके बाद बीडीओ पर प्राथमिक दर्ज किया गया था, इस मामले में कुल 39 लोगो पर प्रथामिकी दर्ज किया गया था। इस गिरफ्तारी दल में एसआई जितेन्द्र दास, अखलेश यादव समेत जिला पुलिस बल के जवान शामिल थें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!