Sunday, September 22, 2024

हजारीबाग न्यू बस स्टैंड से भारी मात्रा में अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली जाने की थी तैयारी

हजारीबाग न्यू बस स्टैंड से भारी मात्रा में अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली जाने की थी तैयारी

 

 

हजारीबाग : पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सुचना प्राप्त हुआ कि हजारीबाग न्यू बस स्टैण्ड मे हजारीबाग से दिल्ली जाने वाली बस में तीन व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर जाने वाला है।उक्त सुचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर महेश प्रजापति को सुचित करते हुए न्यू बस स्टैंड हजारीबाग के पास दिल्ली जाने वाली बस के पास जाने का निर्देश दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर महेश प्रजापति भी न्यू बस स्टैण्ड पहुचे।

*दिल्ली जाने वाली बस का सघन जाँच के क्रम में धराये तीन तस्कर*

दिल्ली जाने वाली बस का सघन जाँच के क्रम में तीन व्यक्ति जो दिल्ली जाने वाली बस में चढ़ने आ रहे थे,पुलिस को देखकर भागने लगे।जिसे साथ मे गये सशस्त्र बल के द्वारा पीछा कर पकड़ लिया गया।पकड़ाये व्यक्ति के विधिवत तालाशी के क्रम में 2.00 (दो किलो) अफीम बरामद कर विधिवत जब्त कर गिरफ्तार किया गया ।उक्त तस्करों के द्वारा अफीम को एक राज्य से दुसरे राज्य में तस्करी कर ऊचे कीमत में विक्री करते है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

01. संतोष कुमार दांगी उम्र 21 वर्ष पिता- माधो दांगी सा०- सिंघानी थाना पत्थलगड्डा जिला – चतरा 02. छोटु लाल दांगी उम्र 19 वर्ष पिता राजदेव दागी सा()- बरवाडीह थाना पत्थलगडा जिला- चतरा

03. लेखराज कुमार उम्र 30 वर्ष पिता स्व० विष्णुधारी दांगी सा पत्थलगडा थाना पत्थलगड़ा जिला – चतरा

बरामद सामग्री:-

01. मादक पदार्थ अफीम 2.00 (दो किलोग्राम)

02. मोबाईल- 04 (चार) 03. नगद राशि 1420 रुपये

छापामारी दल:-

01. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर श्री महेश प्रजापति

02. पु०अ०नि० घनश्याम कुमार, प्रभारी बड़ा बाजार ओ०पी०

03. स०अ०नि० मो0 नेहालुद्दीन

04. बड़ा बाजार औ०पी० सशस्त्र बल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!