Sunday, September 22, 2024

बरही में रजिस्ट्रार विकास कुमार लिया पदभार

बरही में रजिस्ट्रार विकास कुमार लिया पदभार

 निवर्तमान रजिस्ट्रार व दस्तावेज नवीस संघ ने किया स्वागत

राजदेव गुप्ता

 

बरही (हजारीबाग): बरही अवर निबंधन कार्यालय में सोमवार को नए रजिस्ट्रार विकास कुमार ने पदभार ग्रहण किया है। मौके पर बरही एसडीओ पूनम कुजुर मौजूद थे। नए रजिस्ट्रार विकास कुमार को सोमवार संध्या समय निवर्तमान प्रभारी रजिस्ट्रार (चलकुशा के सीओ) शशिकांत शेखर ने पदभार सौंपा। पदभार देते हुए प्रभारी रजिस्ट्रार शशिकांत शेखर ने नए रजिस्ट्रार विकास कुमार को बुके देते हुए स्वागत किया। बताया गया कि नए रजिस्ट्रार विकास कुमार आगामी 2 जनवरी से विधिवत कार्य करना शुरू करेंगे। इधर नए रजिस्ट्रार विकास कुमार को दस्तावेज नवीस संघ, बरही के लोगों ने भी उत्साह के साथ बुके व माला पहनाकर स्वागत किया। दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद व सचिव मो इसराफिल अंसारी ने बताया कि अवर निबंधन कार्यालय, बरही में वर्षों से स्थायी रूप से रजिस्ट्रार नियुक्त नहीं थे। प्रभारी रजिस्ट्रार के माध्यम से रजिस्ट्री का कार्य नियमित रूप से नहीं चल पा रहा था। जिसके करण बरही अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्वागत करने वालों में दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, सचिव मो इसराफिल अंसारी, उपसचिव इंद्रदेव चौधरी, सक्रिय सदस्य मो रिजवान, अब्बास अंसारी, जितेंद्र सिंह, गुंजन सिंह, अजय चौधरी, मो शब्बीर, नकुल प्रसाद, राजेंद्र दांगी, शोएब अख्तर, मो इरफान, सुबोध कुमार सिंह, सन्नी हसनैन आदि शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!