Saturday, September 21, 2024

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव को ले अखंड पाठ आज से 3 जनवरी को निकाला जायेगा नगर कीर्तन प्रभात फेरी 31 से होगी शुरू।

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव को ले अखंड पाठ आज से 3 जनवरी को निकाला जायेगा नगर कीर्तन प्रभात फेरी 31 से होगी शुरू।

 

 

झुमरीतिलैया- गुरुद्वारा गुरु नानकपूरा में सिखों के 10 वें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव पर्व 27 दिसम्बर से 2 जनवरी तक अखंड पाठ की लड़ी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी गुरु नानकपुरा गुरुद्वारा के प्रधान बलबीर सिंह भाटिया ने दी। उन्होनें बताया कि 29 दिसम्बर की रात्रि पोशुद्धि में गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव के मौके पर गुरु नानकपुरा गुरुद्वारा में रात्रि 1ः40 बजे प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा। 31 दिसम्बर से 2 जनवरी तक लगातार 3 दिनों तक प्रभातफेरी का आयोजन होगा। जबकि वहीं 3 जनवरी 2023 को नगर कीर्तन( शोभायात्रा) निकाली जाएगी। 4 जनवरी को निशान साहब का चोला बदला जाएगा। 5 जनवरी को गुरु नानकपुरा गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजाया जाएगा। और यहाँ रागी जत्था पवनदीप सिंह कानपुरी के द्वारा शबद कीर्तन का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद लगभग दिन 2 बजे से अटूट लंगर का भी आयोजन होगा। प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारा को सजाया एवम सवांरा गया है। वहीं तवरण द्वार भी बनाए गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!