Saturday, September 21, 2024

15 सूत्री मांगों को लेकर सहिया संघ ने निकाली रैली 

15 सूत्री मांगों को लेकर सहिया संघ ने निकाली रैली 

 

ईश्वर यादव

 

 

बरकट्ठा :- प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ के आह्वान पर हड़ताल के 6 वें दिन प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पासवान के नेतृत्व में बरकट्ठा में 15 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ एक विशाल रैली निकाला गया। बरकट्ठा अस्पताल से रैली निकाली गई एवं बरकट्ठा बाजार होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरना स्थल पर पहुंचे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि हमलोग 16 वर्षों से महिलाएं स्वास्थ्य सेवाएं सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में दे रहे हैं। सुरक्षित मातृत्व जच्चा बच्चा की सुरक्षा,टीकाकरण अभियान, पल्स पोलियो अभियान, कुष्ठ रोगी का पहचान, फाइलेरिया एवं क्षय रोगी की पहचान कर डॉट्स दवा मरीज को उपलब्ध करवाना, गर्भवती माताओं का जांच करवाना कैंसर कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाना सामुदायिक स्वास्थ्य बैठक करवाना सरकार की सारी स्वास्थ्य योजना घर-घर तक पहुंचाना आदि। वैश्विक महामारी कोविड-19 प्रत्येक परिवार को सुरक्षा सलाह देना 18 से 60 वर्ष तक सभी लोगों को वैक्सीनेशन दिलवाना एक अहम जिम्मेदारी सौंपा गया था। जिसे हम लोगों ने बखूबी करके दिखाएं इतना सारा काम करने के बाद बदले मात्र ₹2000 का प्रोत्साहन राशि दिया जाता है। जिससे घर परिवार चलाना बहुत ही मुश्किल है। आज के मंगाई में, इसलिए जब तक सरकार हम लोगों की बात नहीं मानती है तब तक हम लोग अपने हड़ताल को जारी रखेंगे। प्रखंड अध्यक्ष शेरा खातून एवं प्रखंड सचिव मीना कुमारी कहा कि सरकार हम लोगों के साथ आर्थिक शोषण कर रही है। इसलिए जब तक सरकार हम लोगों की बातें मान नहीं लेती है तब तक हम लोगों अपना धरना जारी रहेगा। 

——–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!