Monday, September 23, 2024

वज्रपात से मृत व्यक्ति के आश्रित को मुआवजा हेतु अनुदान राशि भुगतान की स्वीकृति

वज्रपात से मृत व्यक्ति के आश्रित को मुआवजा हेतु अनुदान राशि भुगतान की स्वीकृति

उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने दी भुगतान की स्वीकृति

आश्रित को 04 लाख की अनुदान राशि का होगा भुगतान

उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से मृत व्यक्ति के आश्रित को मुआवजा हेतु अनुदान राशि भुगतान की स्वीकृति दी है।

04 लाख की अनुदान राशि का होगा भुगतान

बुढ़मू अंचल में वज्रपात से मृत स्वर्गीय गोवर्धन मुंडा की आश्रित बिमला देवी को मुआवजा हेतु अनुदान राशि भुगतान की स्वीकृति उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा दी गई है। दिनांक 23 जुलाई 2022 को वज्रपात की घटना में गोवर्धन मुंडा की मौत हुई थी।

आश्रित को मिलेगी 04 लाख की अनुदान राशि

प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से मृत व्यक्ति के आश्रित को 4 लाख की अनुदान राशि का भुगतान किया जाएगा। अंचल अधिकारी बुढ़मू, उप समाहर्ता भूमि सुधार, रांची एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, रांची की अनुशंसा के आलोक में उपायुक्त द्वारा सहायता राशि भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है।

आश्रित का विवरण, जिसे किया जाएगा अनुदान राशि का भुगतान

बिमला देवी, पति- स्व. गोवर्धन मुंडा, ग्राम- मुरूपीरी, पोस्ट- मुरूपीरी, थाना- बुढ़मू, ज़िला-रांची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!