Saturday, September 21, 2024

90 एकड़ भूमि पर लगे अफीम को दर्जन भर ट्रैक्टरों ने रौंदा…..

90 एकड़ भूमि पर लगे अफीम को दर्जन भर ट्रैक्टरों ने रौंदा…..

अफीम के अवैध कारोबारियों पर प्रशासन की बुल्डोजर लगातार चल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही नाजिर अख्तर के नेतृत्व में अफीम की अवैध खेती एवं अफीम के खरीद-बिक्री पर रोक-थाम हेतु एक संयुक्त छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें सी0आर0पी0एफ0 22 बटालियन के सहायक समादेष्टा संजीव कुमार, महिला थाना प्रभारी, बरही स्वीटी कुमारी, चौपारण थाना के पदाधिकारी, सी0आर0पी0एफ0 22 वीं बटालियन एवं थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

उक्त छापामारी दल ने चौपारण थाना अन्तर्गत ग्राम करघा और पत्थलगड्डा के करीब 90 एकड़ वन क्षेत्र एवं रैयती भूमि पर लगे अफीम के खेती का एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर एवं जे0सी0बी0 मशीन लगाकर सम्पूर्ण रूप से विनिष्टिकरण किया गया।

इस संदर्भ में थाना प्रभारी, चौपारण को प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने हेतू निर्देशित किया गया है। साथ ही आस-पास के गांवो में ग्रामीणों को नशा मुक्ति उन्मूलन के संबंध में जानकारी देते हुए अफीम का खेती/सेवन नहीं करने हेतु जागरूकता अभियान चलाते हुए ग्रामीणों से अफीम की खेती करने वाले लोगों की सूचना पुलिस को गुप्त रूप से उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया। इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे तथा इस अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनन कार्रवाई की जाएगी। बताते चले कि इससे पहले भी सैकड़ो एकड़ में लगे अफीम को प्रशासन के द्वारा नष्ट किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!