Saturday, September 21, 2024

झारखंड को वंदे भारत की सौगात, 4 घंटे में पहुंच जायेंगे पटना, जानें कब होगी इस ट्रेन की शुरुआत

झारखंड को वंदे भारत की सौगात, 4 घंटे में पहुंच जायेंगे पटना, जानें कब होगी इस ट्रेन की शुरुआत

झारखंड को जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। यह ट्रेन राजधानी रांची से बिहार की राजधानी पटना के लिए चलेगी

झारखंड को जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। यह ट्रेन राजधानी रांची से बिहार की राजधानी पटना के लिए चलेगी। अपने ही देश में बनी इस अत्याधुनिक सेमी हाई स्पीड ट्रेन से यात्री महज 4 घंटे में पटना पहुंच जायेंगे। इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड से बिहार जाने वाले और बिहार से झारखंड आने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। खासकर उन लोगों को जो अभी हवाई जहाज से यात्रा कर रहे हैं।

रेल मंत्रालय ने दे दी है वंदे भारत एक्सप्रेस के रूटों को मंजूरी
बताया जा रहा है कि कई रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी रेल मंत्रालय ने दे दी है। बताया जा रहा है कि रांची से पटना के लिए एक वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी, जिसकी शुरुआत अप्रैल के महीने में हो जायेगी। रांची और पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सिर्फ 4 घंटे में यह दूरी तय कर लेगी। अभी जनशताब्दी एक्सप्रेस सबसे कम समय में अपनी यात्रा पूरी करती है. वंदे भारत ट्रेन उससे करीब आधे समय में रांची से पटना पहुंचा देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!