Saturday, September 21, 2024

फिर चला प्रशासन का डंडा, 22 एकड़ मे लगे अवैध अफीम को किया नष्ट

फिर चला प्रशासन का डंडा, 22 एकड़ मे लगे अवैध अफीम को किया नष्ट

हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल के आदेशानुसार वन क्षेत्र पदाधिकारी चौपारण के नेतृत्व में चौपारण प्रादेशिक वन क्षेत्र के विभिन्न जंगली क्षेत्रों जंगलों में आज लगभग 20 एकड़ तैयार पोष्ते की फसल को नष्ट किया गया।

 

चौपारण के बीघा जंगल, डोमाडंडे एवं करंजुवा जंगल में यह अभियान चलाया गया। अभियान में बरही एवं चौपारण रेंज के सभी वन कर्मी एवं चौपारण स्थानीय पुलिस की मदद से पोष्ते की फसल को नष्ट किया गया।

यह अभियान आगे भी जारी रहेगी उक्त कार्य में संलिप्त सभी व्यक्तियों की पहचान की जा रही है उचित जांच उपरांत सभी लोगों पर कानूनी कार्रवाई भी किया जाएगा उक्त बातें वन क्षेत्र पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने कहा यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी एवं पूरी तरह से जंगलों से पोस्ते की फसल को नष्ट कर माफियाओं पर कठोर कार्यवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!