Monday, September 23, 2024

अजय कुमार सिंह बने झारखण्ड के नए डीजीपी, कई दिनों से था इंतजार….

अजय कुमार सिंह बने झारखण्ड के नए डीजीपी, कई दिनों से था इंतजार….

राज्य के नए डीजीपी के नामों पर लग रहे अटकलों पर विराम पग है। नीरज सिन्हा की सेवानिवृति के बाद से ही दिन भर अटकलों का दौर चलता रहा, हर कोई यह जानने को उत्सुक था कि झारखंड का नया डीजीपी कौन बनने जा रहा है।

हर शख्स अपना आकलन कर रहा था। अटकलों का दौर गर्म था, लेकिन अब इन अटकलों को विराम दे दिया गया है। 1989 बैच के अजय कुमार सिंह को झारखंड के नये डीजीपी की जिम्मेवारी सौंप दी गयी है.

दौड़ में शामिल थे ये सात नाम

यहां बता दें कि झारखंड सरकार ने इस पद के  लिए सात नामों की संस्तूति की थी। इसमें अजय कुमार सिंह के साथ ही अजय भटनागर, अनिल पालटा, आरके मल्लिक, एसएन प्रधान, एमएस भाटिया, मुरारीलाल मीणा के नाम भी शामिल था, लेकिन आखिरकार अजय कुमार सिंह नाम पर मुहर लगी। इस तरह अजय कुमार सिंह झारखण्ड के नए डीजीपी बनाए गए। अब देखने वाली बात होगी कि श्री सिंह उग्रवादियों के पर कतरने के लिये क्या नया करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!