Saturday, September 21, 2024

शिवरात्रि को लेकर दो गुटों के बीच झड़प, पुलिस वाले भी हुए जख्मी

पांकी प्रखंड में दो पक्षों में मारपीट, पत्थरबाजी, आगजनी, तोड़फोड़ के बाद धारा 144 लागू

पलामू में महाशिवरात्रि पर बने तोरण द्वार को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई है। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई है। बीच बचाव के लिए पहुंचे कई पुलिसवाले भी इसमे जख्मी हो गए है। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। खुद एसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
पांकी इलाके में महाशिवरात्रि पर बने तोरण द्वार को लेकर हुए विवाद में बुधवार को दो गुट आपस मे भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुई है। बीच बचाव करने गए पुलिस के जवान भी जख्मी इस दौरान हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा खुद मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पलामू के पांकी इलाके में महाशिवरात्रि के लिए तोरण द्वार को लेकर दो गुटों में विवाद था। बुधवार को इसी विवाद को लेकर दोनों गुट जमा हुए थे, इसी बीच दोनों गुटों में विवाद बढ़ गया और जमकर पत्थरबाजी हुई। इसी पत्थरबाजी में 12 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। जबकि मौके पर बीचबचाव के लिए पंहुची पुलिस पर भी पत्थरबाजी हुई है। इसी पत्थरबाजी में कई पुलिसवाले जख्मी हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!