Sunday, September 22, 2024

सिंघरावां कलश यात्रा में शामिल हुवे विधायक व पूर्व विधायक, सैकड़ो कलशयात्री सहित हजारों भक्त हुवे शामिल….

संतोषी मंदिर से निकला भव्य कलश यात्रा, नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ

विधायक, पूर्व विधायक, अरुण साहू, प्रमुख सहित कई राजनीतिक, सामाजिक व जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए

चौपारण प्रखण्ड के सिंघरावां मोड़ स्थित जीर्णोद्धार संतोषी माता मंदिर में आयोजित श्री श्री 1008 मां शतचंडी महायज्ञ एवं मां संतोषी माता एवम गणेश भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का शुरुवात हुवा। कलश यात्रा में मुख्यरूप से बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, तिलेश्वर साहू सेना अध्यक्ष अरुण साहू, जेएमएम नेता बिनोद विश्वकर्मा, समाजसेवी भुनेश्वर यादव, प्रमुख पूर्णिमा देवी, उप प्रमुख प्रिती कुमारी, जीप सदस्य आरती कौशल, राकेश रंजन, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

कलश यात्रा की शुरुवात संतोषी माता प्रांगण से हुवा। सिंघरावां मोड़ होते हुए सिंघरावां दुर्गा मंडप से वापस बराकर नदी पहुँचा। यज्ञाचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश भरनी का कार्य सम्पन्न करवाया। 1001 कलश के साथ निकले कलश यात्रा के दौरान जय माँ सन्तोषी, जय श्री राम आदि नारो से क्षेत्र गूंज उठा। पूर्व विधायक ने कहा कि यज्ञ आयोजन से सिंघरावां, बच्छई, गोविंदपुर, आदि पंचायतों के भक्ति का माहौल है। कहा माता संतोषी की कृपा क्षेत्र वासियो पर बनी रहे। इससे पूर्व
यज्ञ समिति अध्यक्ष रामलखन राणा, सचिव देवल यादव, कोषाध्यक्ष सहदेव प्रसाद यादव, संरक्षण सह मुखिय संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक व यज्ञ समिति के सदस्यों ने अतिथियों को भगवा वस्त्र देकर स्वागत किया।

संचालन शिक्षक जनार्दन प्रसाद वर्मा व प्रकाश कुमार ने सामुहिक रूप से किया। कलश यात्रा में जीप उपाध्यक्ष किसुन यादव, सिंघरावां मुखिय संतोष सिंह, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, राजेन्द्र चनद्रवंशी, मुकुन्द साव, भाजपा नेता राजेश सहाय, रमेश ठाकुर, रामस्वरुप पासवान, राजदेव यादव, मुकेश सिन्हा, पप्पू रजक, कांग्रेस नेता विकास यादव, रेवाली पासवान, बीरबल साहू, दीपक गुप्ता, लालेश साहू, समिति सदस्य अशोक यादव, विजय मधेसिया, शिक्षक मुनेश गुप्ता, शंकर दयाल साव, विकास कुमार, प्रदीप राणा, यज्ञ समिति संरक्षक विजय सिन्हा, बालेश्वर साहू, बद्री साव, गोपाल विश्वकर्मा, दिनेश यादव उर्फ गांधी, सुरेंद्र यादव, उपमुखिया संजय गुप्ता, वार्ड सदस्य सुजीत यादव, राजेश रवानी, अमर सिन्हा, सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!