Monday, September 23, 2024

साल भर पहले हुई शादी, ससुराल वालों ने दहेज के लिये मार डाला

साल भर पहले हुई शादी, ससुराल वालों ने दहेज के लिये मार डाला

 

विवाहिता का शव कुएं से बरामद मृतिका के पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

 

 

गिद्धौर (चतरा): एक नवविवाहित होली के लिये न जाने क्या क्या सपने संजोए रहती है। पर बेरहम ससुराल वालों को इस से क्या लेना देना। गिद्धौर थाना क्षेत्र के तिलैया गांव के एक कुआं से एक विवाहिता का शव रविवार की देर रात बरामद किया गया है। विवाहिता की पहचान इंदिरा गांव निवासी सोनू कुमार यादव की पत्नी रूपा कुमारी(23) के रूप में किया गया। इधर मृतक के पिता नागेश्वर यादव ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने के साथ-साथ दहेज में सोना के चैन व बुलेट मोटरसाइकिल नहीं दिए जाने पर हत्या कर साक्ष्य छुपाने के नियत से कुआं में फेंक देने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को बरामद कर तहकीकात शुरू कर दिया है। इस बाबत मृतिका के पिता गिद्धौर थाना क्षेत्र के बारीसाखी निवासी नागेश्वर यादव ने दहेज प्रताड़ना के साथ-साथ हत्या की प्राथमिकी थाना में दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में इंदिरा गांव के मृतका के पति सोनू कुमार यादव,धनेश्वरी देवी,खुशबू देवी,नागेश्वर यादव, सुबीना देवी व सकलदेव यादव को नामजद अभियुक्त बनाया है। आवेदन में कहा गया है कि अप्रैल 2022 में हिंदू रीती रिवाज के साथ पुत्री रूपा कुमारी का विवाह सोनू कुमार यादव के साथ किया था। परंतु विवाह के साथ ही ससुराल वाले लगातार सोने की चैन व बुलेट मोटरसाइकिल को लेकर प्रताड़ित किया करते थे।यहां तक कि मेरी पुत्री गर्भवती भी थी। पांच मार्च के ससुराल वाले हम लोगों को सूचना दिया गया की पुत्री कहीं गायब है।खोजबीन करने पर पता चला कि गांव से करीब दो किलोमीटर दूर तिलैया गांव के एक कुआं में महिला का शव पड़ा हुआ है। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने के साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका की पहचान किया गया।इधर प्राथमिकी दर्ज होने के पश्चात सभी नामजद अभियुक्त फरार हैं। थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने कहा कि दोषी किसी भी स्थिति में बक्से नहीं जाएंगे। जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।वही शव को अंत्य परीक्षण कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!