Sunday, September 22, 2024

मुकुदगंज चौक पर अपराधियों ने दो को गोली मारी एक की मौत एक घायल

मुकुदगंज चौक पर अपराधियों ने दो को गोली मारी एक की मौत एक घायल 

 

हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुकुंद गंज में गुरुवार को देर शाम छह गोली चली। जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतक प्रिंस कुमार पांडे पिता मुकेश दास है।वह मुकुंदगंज में मामा मिथिलेश पांडेय के यहां होली की छुट्टी पर आया था। वह गढवा के रंका का रहने वाला है। जबकि घायल युवक मुकुंद गंज निवासी दिलीप राणा पिता बाबूलाल मिस्त्री है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

गिरफ्तार अपराधियों में रामगढ निवासी दीपक साव और उसका साथी शत्रुघ्न साव हैं। पुलिस ने अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। घटना के संबंध में बताया गया कि प्रिंस और दिलीप सहित काफी लोग चौक पर थे। तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक पहुंचे। एक मोटरसाइकिल शत्रुघ्न साव ड्राइव कर रहा था। जिसपर गोली चलाने वाला दीपक सवार था। उन्होंने मुकुंद चौक पर अचानक फायरिंग शुरू कर दिया। इसी क्रम में लगातार छह गोली दीपक साव ने चला दिया।

 

कुल छह गोली चली। जिसमें दो गोली हवा में चली। दो गोली चूक गया। एक गोली प्रिंस के सीने में जा लगी। जिसे आनन-फानन में क्षितिज हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक गोली दिलीप राणा के बाएं पैर के घुटने में लगी है। इसका इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में किया गया। इनमें गोली चलाने वाला गिरफ्तार अपराधी दीपक साव गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज भी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में किया जा रहा है ।उसके होश में आने का इंतजार पुलिस कर रही है ताकि घटना का सच सामने आ सके। क्योंकि मृतक और गोली चलाने वाला दोनों रामगढ़ के ही बताए जा रहे हैं। आरोपी का भी मुकुंद गंज में नानी घर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!