Sunday, September 22, 2024

‍सहारा कर्मियों ने किया एकदिवसीय भूख हड़ताल, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

‍सहारा कर्मियों ने किया एकदिवसीय भूख हड़ताल, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

जमाकर्ताओं की राशि जल्द भुगतान नही होने पर होगा चरणबद्ध आंदोलन

संयुक्त आल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले पुराने समाहरणालय के समाने एक दिवसीय भूख हड़ताल सहारा के पिडित कार्यकर्तागण एवं जमाकर्ताओं के द्वारा जिला अध्यक्ष मधुसुदन रजक के अध्यक्षता में किया गया। संचालन अनुप कुमार राम और प्रशुराम प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। भूख हड़ताल पर राजनन्दन प्रसाद रविदास के साथ दर्जनों लोग सहारा इडिया से भुगतान के माग को लेकर दिन भर बैठे रहे।

चौपारण ब्रांच कमिटी अध्यक्ष राकेश सिन्हा ने अपने सम्बोधन में बोले सहारा इंडिया सम्मानित जमाकर्ताओं का भुगतान जल्द करें! अन्यथा हमलोग जमाकर्ताओं के साथ कमांड कर्यालय सहारा शहर लखनऊ के ओर कुच करेंगे और अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। जिला अध्यक्ष मधुसुदन रजक ने कहा कि आज यह कार्यक्रम सम्पूर्ण भारत में जिला स्तर पर किया जा रहा है। सहारा इंडिया में फंसे पूरे देश के 14 करोड़ जमाकर्ताओं का पैसा भुगतान कराने के लिए वर्तमान केन्द्र सरकार से अपिल है। इस शासनकाल में सहारा के सम्मानित जमाकर्ताओं का भुगतान 2023 में करवाया जाए। नहीं तो पूरे भारत के लोग एकजुट होकर जन्तर-मन्तर दिल्ली में आन्दोलन करेंगे और जबतक सहारा से भुगतान नही होगा, तब तक वर्तमान सरकार को मतदान नहीं करेंगे। कार्यक्रम के बाद कमिटी ने उपायुक्त नैंसी सहाय को सम्बंधित ज्ञापन सौंप जल्द जमाकर्ताओं को उनकी राशि वापस करने के लिये पहल करने की मांग किया। भूख हड़ताल में जिला अध्यक्ष मधुसुदन रजक. कोषाध्यक्ष बालेश्वर प्रजापति. उपाध्यक्ष प्रशुराम प्रसाद. जिला संगठन सचिव अनुप कुमार राम, संयुक्त सचिव एनुल अंसारी, एवं लक्ष्मण पंडित, चौपारण ब्राच कमिटी अध्यक्ष राकेश सिन्हा, ब्राच कमिटी सचिव निरंजन प्रसाद साव, सक्रिय सदस्य कामदेव ठाकुर, श्यामलाल राम, बिरेंद्र कुमार, मो० सकिल अहमद, ईश्वर महतो, बिनोद रजक, महेंद्र प्रजापति, मिथुन कुमार शर्मा, राज नन्द प्रसाद रविदास, प्रदिप कुमार साव, अशोक दांगी , मनोज साव, बिरेंद्र साव, मनोज कुमार यादव, कान्ति देवी, पुनम चौरसिया,अरबिंद प्रजापति, प्रधुम्न साव, हिरालाल ठाकुर, सहित सैकड़ों पिडित कार्यकर्ता एवं जमाकर्ताओं ने शामिल हुए।

ऐसा कोई सगा नही जिसको ठगा नहीं, खुलासा जल्द

जमाकर्ताओं ने लगाया फ्रैंचाइज़ी शाखा प्रबंधक पर फर्जीवाड़ा का आरोप

जमाकर्ताओं के द्वारा लगातार अपनी राशि भुगतान को लेकर जोर आजमाइश कर रहे हैं। वहीं शाखा प्रबंधक पर फ़र्जी तरीके से कई ग्राहकों के पैसे निकालने का भी आरोप लगाया गया है। अब देखने वाली बात है कि कितने शाखा प्रबंधक इस कार्य में शामिल हैं। लोग कह रहे हैं कि “ऐसा कोई सगा नही, जिसको इन्होंने ठगा नही” जिसका जल्द खुलासा किया जाएगा। चौपारण सहित जिले के कई प्रखंडों में ऐसा खेल खेला गया। इस खेल से लोग तबाह और बर्वाद हो गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!