Saturday, September 21, 2024

हज़ारीबाग़ रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष बनें पत्रकार कुणाल

हज़ारीबाग़ रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष बनें पत्रकार कुणाल

हजारीबाग रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष के रूप में कुणाल यादव चुने गए हैं। कुणाल यादव पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और लंबे वर्षों से सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते रहे हैं। कुणाल यादव के विजयी होते ही चाहने वालों द्वारा बधाई एवं आशीर्वाद देने वालों का तांता लग गया।

 

अबतक अध्यक्ष पद के लिए संशय बरकरार था। हर वर्ष सर्वसम्मति से इस पद को दिया जाता था परंतु इस वर्ष तीन लोगों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की जिसके बाद मतदान का सहारा लिया गया। मतदान के दौरान लोगों के पास तीन विकल्प थे जिसमें कुणाल यादव, पवन गुप्ता एवं मनीष कुमार शामिल हैं। मतदान का परिणाम कुछ इस प्रकार रहा – कुणाल यादव (96 वोट-विजयी), पवन गुप्ता (61 वोट) एवं मनीष कुमार (56 वोट)।

 

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कुणाल यादव को बधाई दी। विधायक मनीष जायसवाल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा की कुणाल यादव के नेतृत्व में 2023 का रामनवमी सौहार्दपूर्ण वातावरण में उल्लासपूर्वक संपन्न होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!