Saturday, September 21, 2024

कोडरमा में दो बच्चों संग रांची जा रही महिला रास्ते से हुई लापता, भाई ने दर्ज कराया मामला

कोडरमा में दो बच्चों संग रांची जा रही महिला रास्ते से हुई लापता, भाई ने दर्ज कराया मामला

कोडरमा : तिलैया थाना क्षेत्र के मडुआटांड़ से एक महिला के अपने दो बच्चों के साथ तिलैया से रांची बस से जाने के क्रम में रास्ते से लापता होने का एक मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार मडुआटांड निवासी रुद्र कुमार सिन्हा, पिता ललन प्रसाद सिन्हा महुआटांड़ में किराए के मकान में रहता था. 12 मार्च को उसकी बहन नेहा कुमारी सिन्हा, पति मनीष कुमार सिन्हा गैस गोदाम गली, कलाली रोड, वार्ड नंबर 22 निवासी उसकी शादी में उसके घर मडुआटांड़ आई थी.

16 मार्च की सुबह 11 बजे उसकी बहन अपने दोनों बच्चों के साथ अपने पति के पास रांची के लिए तिलैया बस स्टैंड से जय हो नामक बस( जेएच 10 एटी 1491) बस से गई. दोपहर 2 बजे जब रूद्र ने अपनी बहन को फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ था. शाम को उसने अपने बहनोई को फोन किया तो पता चला कि उसकी बहन रांची नहीं पहुंची है. बाद में उसने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की पर उसका कोई पता नहीं चल पाया. इसे लेकर रूद्र कुमार सिन्हा ने तिलैया थाना में सनहा दर्ज करा कर अपनी बहन एवं उसके दो बच्चे अनमोल कुमार सिन्हा एवं नैना कुमारी सिन्हा की खोजबीन करने का आग्रह किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!