Saturday, September 21, 2024

मौसम अलर्ट : कल से लगातार तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी; आंधी चलने और बारिश एवं वज्रपात के भी संकेत

मौसम अलर्ट : कल से लगातार तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी; आंधी चलने और बारिश एवं वज्रपात के भी संकेत

रांची : सावधान रहें! कल यानी 19 मार्च से लगातार तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी चलेगी। बारिश और वज्रपात की भी आशंका है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 18 मार्च को जारी बुलेटिन में दी है।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दिन इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

19 और 20 मार्च को ये स्थिति

केंद्र के मुताबिक 19 और 20 मार्च को राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

21 मार्च को ये स्थिति

केंद्र के मुताबिक 21 मार्च को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

22 मार्च को ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 22 मार्च को राज्‍य के उत्‍तरी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, लातेहार, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा, रांची में देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!