Sunday, September 22, 2024

धरती मां को करो आभार, आया यह सरहुल का त्यौहार

धरती मां को करो आभार, आया यह सरहुल का त्यौहार

 

 

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर राजधानी रांची के विभिन्न सरहुल पूजा समिति में शामिल हुए। मुख्यतः किशोर संघ ,हटिया तालाब सरहुल पूजा समिति और मुंडा बस्ती, गोसाई टोली सरहुल पूजा समिति में रहे और जुलूस के साथ भी शामिल हुए |

 

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि सरहुल पर्व मानव और प्रकृति के बीच अटूट संबंध को दर्शाता है तथा पर्यावरण की रक्षा से संबंधित हम सबों को प्रेरित करता है।

 

आदित्य जयसवाल ने कहा कि झारखण्ड राज्य प्रकृति से जुड़ा भारत का वह राज्य है , जो प्रकृति को हर तरीके से पूजता है फिर वो चाहे क्यों न यहाँ की जंगलों की हो या पेड़ पौधों की , फसलों की हो या फिर पहाड़ों, नदियों की। झारखण्ड राज्य के लगभग सभी जनजाति प्रकृति से बिलकुल करीब होते हैं | प्रकृति को पूजते हुए झारखण्ड में कई सारे त्योहार मनाये जाते हैं। उनमे से यह एक मुख्य त्योहार है जो कि पुरे झारखण्ड में हर्साेल्लास और धूम धाम से मनाया जाता है।

 

कार्यक्रम में किशोर नायक, महावीर महली, दिनेश महली, पुष्पा देवी ,किशोर महली, कृष्णा सहाय, संजीव महतो, अमरजीत सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे |आदित्य विक्रम जयसवाल,अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!