Sunday, September 22, 2024

सभी को अचंभित करने वाला खगोलीय घटना 24 मार्च को दिखा

सभी को अचंभित करने वाला खगोलीय घटना 24 मार्च को दिखा

 

 

एक साथ दुर्लभ चंद्रमा और तारे को देख लोग उत्सुक हुए

 

कभी- कभी आश्चर्यजनक खगोलीय घटना देखने को मिल जाता है जिससे लोग अचंभित हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ 24 मार्च शुक्रवार को जब आसमान में एक साथ चंद्रमा और तारे को देख लोग काफी उत्सुक हैं। आसमान में शुक्रवार शाम एक साथ चंद्रमा और तारा देख लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं भी होती रही। चमकीले चंद्रमा और तारे को लोग एकसाथ देख काफी हतप्रभ हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर रांची के एस्ट्रोलॉजर रामदेव पांडेय ने बताया कि यह काफी दुर्लभ है। शुक्र और बुध तारा सबसे अधिक चमकीला होता है। जो नंगी आंखों से दिखता है। चंद्रमा और शुक्र एक साथ में मेष राशि पर 24 और 25 मार्च को दिखेगा। उन्होंने बताया कि शुक्र, चंद्रमा और राहु तथा यूरेनस हैं। चंद्रमा मेष राशि के 16 डिग्री पर है। जबकि शुक्र 15 डिग्री पर है। दोनों में मात्र 1 डिग्री का हीं अंतर है। इसलिए चंद्रमा से करीब शुक्र हो गया है। चंद्रमा के बगल में दिख रहा तारा शुक्र है। ये दोनों एकसाथ बड़े संजोग से दिखते हैं। मगर इसमें चंद्रमा और शुक्र दिख रहा है। यह नंगी आंखों से दिखता है। शुक्र के कारण यह सभी राशियों के लिए लाभप्रद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!