Sunday, September 22, 2024

आज से झारखंड के 14 टोल प्लाजा में 10 प्रतिशत अतिरिक्त देना होगा टैक्स, महंगाई की इस दौर में दाल रोटी पर भी आफत

आज से झारखंड के 14 टोल प्लाजा में 10 प्रतिशत अतिरिक्त देना होगा टैक्स, महंगाई की इस दौर में दाल रोटी पर भी आफत

 

झारखंड के राष्ट्रीय मार्गो पर 1अप्रैल से नई दर से टोल टैक्स वसूली की जाएगी। झारखंड के अलग अलग टोल प्लाजा में 5 से 10 प्रतिशत तक की नई दर से वसूली प्रारम्भ हो गई। जिससे वाहन मालिकों व चालको में भारी रोष देखा जा रहा है। एक वाहन मालिक ने बताया कि क्या क्या का टैक्स दे , सब कुछ देने के बाद कुछ नही बचता है इसीलिए टोल प्लाजा पास गाड़ी खड़ी है। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारियों ने नई बृद्धि दर की अधिसूचना जारी कर दी है। खबर यह भी है कि झारखंड के विभिन्न हिस्सों में कई और टोल प्लाजा बनाने की तैयारी चल रही है ऐसे में गाड़ी मालिको का हालत और खास्ता होने वाला है। केंद्र सरकार द्वारा संचालित एनएचएआई टोलप्लाजा की मनमानी सातवे आसमान पर है। झारखंड के वाहन चालक व मालिक महंगाई में खुद आर्थिक तंगी का सामना कर रहे है। वही 10 प्रतिशत की अतिरिक्त टैक्स बृद्धि से उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। जिससे वाहन चालक व मालिको में उदासी भरा नाराजगी है। वाहन चालक कहते है कि परिवहन मंत्री टोल टैक्स बढ़ाते जा रहे हैं। वहीं डीजल का दाम भी आसमान छू रहा है। पर टोल पर किसी प्रकार की सुविधा नही रहती है। जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चालको ने यह भी कहा कि अब वाहन चलाने से घर परिवार चलना और मुश्किल होगा और अब गाड़ी का धंधा मंदा हो गया हैं। महंगाई की इस दौर में दाल रोटी पर भी आफद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!