Sunday, September 22, 2024

नहीं रहे झारखण्ड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, चेन्नई के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

नहीं रहे झारखण्ड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, चेन्नई के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

आखिर कार कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे झारखण्ड के शिक्षा मंत्री ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। गुरुवार के सुबह झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया। ज्ञात हो कि उनको स्वास्थ्य में परेशानी को देखते हुए उन्हे रांची से चेन्नई एरलिफ्ट कर ले जाया गया था। वहीं उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही शिक्षा मंत्री का निधन हो गया। पिछले कई दिनों से झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो शारीरिक रूप से अस्वस्थ थे। अस्वस्थ महसूस होने के बाद उनको पारस हॉस्पिटल ले जाया गया था। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने अस्पताल जाकर स्वयं शिक्षा मंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद उनके स्वास्थ को देखते हुए उन्हें विशेष विमान से उन्हें चेन्नई ले जाया गया था। वहीं 14 मार्च से मंत्री चेन्नई के अस्पताल में इलाजरत थे वहीं उनके निधन की खबर सुनकर झारखंड में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री सहित सभी नेताओं ने व्यक्त किया शोक

उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपूरणीय क्षति बताया वहीं झारखण्ड व देश के कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!