Sunday, September 22, 2024

‍यात्रियों से भरा बस दनुआ घाटी में दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत कई घायल

‍यात्रियों से भरा बस दनुआ घाटी में दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत कई घायल

चौपारण के दनुआ घाटी में गुरुवार की मध्यरात्रि में यात्रियों से भरा तीर्थाटन के लिये जा रहा यात्री बस दुर्घटना ग्रस्त हो गया। घटना में एक श्रद्धालु उमा स्वानी की मौत हो गयी। जबकि दर्जन भर श्रद्धालु घायल हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन के मदद से घायलों को चौपारण सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया।

घायलों में सुला बाई, बबुआन, 65 वर्षीय बलिराम, 52 वर्षीय सावित्रीबाई, 60 वर्षीय शकुंतला श्रीपति कदम, सुमन भीमाशंकर एवं बिमल श्रीपति सोलुंके सहित अन्य शामिल हैं। सभी यात्री महाराष्ट्र के लातूर जिला के रहने वाले हैं।

घटना के बाद प्रशासन ने दिखाई तत्प्रता जिससे घायलों को शिघ्र ही अस्पताल पहुंचाया गया। बाकी लोगों को भी आवश्यक सुविधाएं दी गयी। चौपारण थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर मदद करने के लिये स्वयं भागदौड़ करते दिखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!