Saturday, September 21, 2024

झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन झारखंड का त्रिदिवसीय महाआंदोलन आज से होगा प्रारम्भ

झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन झारखंड का त्रिदिवसीय महाआंदोलन आज से होगा प्रारम्भ

महाआन्दोलन में पांच प्रमंडलों का छात्र लेंगे भाग, मोहराबादी मैदान में आज 11 बजे होगा महाजुटान, मुख्यमंत्री का घेराव

19 अप्रैल को सम्पूर्ण झारखण्ड बंदी का एलान, धारा 144 लागू,
12 सौ पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात

झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन झारखंड द्वारा 60_40 नियोजन नीति को वापस कर झारखंडी हित में नियोजन नीति लागू करने की मांग को लेकर पिछले चार महीनों से लगातार कई डिजिटल और फिजिकल आंदोलन को एतिहासिक सफल बनाने के बावजूद सरकार द्वारा मांग नहीं माने जाने के कारण बाध्य होकर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा 72 घंटे का त्रिदिवसीय महाआंदोलन का ऐलान किया गया है, 17 अप्रैल 2023 दिन सोमवार मुख्यमंत्री महाघेराव, 18 अप्रैल 2023 दिन मंगलवार सभी प्रखंड और जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस तथा 19 अप्रैल 2023 दिन बुधवार को सम्पूर्ण झारखंड बंद करने निर्णय लिया गया है

 


मौके पर क्रांतिकारी छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि 72 घंटे का त्रिदिवसीय महाआंदोलन इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला है, 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री को जगाने के लिए मुख्यमंत्री आवास घेराव को एतिहासिक सफल बनाने के लिए सम्पूर्ण झारखंड से पचास हजार छात्र मोरहाबादी मैदान में एकत्रित होकर अधिकार मार्च करते हुए मुख्यमंत्री आवास घेराव करने का काम करेंगे l तथा 19 अप्रैल 2023 के झारखंड बंद को एतिहासिक सफल बनाने के लिए 18 अप्रैल को सम्पूर्ण झारखंड के जिला और प्रखंड मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला जायेगा जिसमें रांची में जयपाल सिंह स्टेडियम के समक्ष एकत्रित होकर शाम 5 बजे अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला जायेगा तथा 19 अप्रैल 2023 को सुबह से सड़क पर उतरकर झारखंड बंद को एतिहासिक सफल बनाने का काम करेंगे, आकस्मिक सेवा को बंदी से मुक्त रखा जायेगा l
झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के देवेन्द्र नाथ महतो ने सरकार से मांग किया है कि हकमार 60_40 नियोजन नीति को सरकार तत्काल वापस कर झारखंडी हित में नियोजन लागू कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू किया जाय, बिहार पुनर्गठन अधिनियम 2000 ई0 के उपधारा 85 के तहत झारखंड सरकार को अधिकार है कि संयुक्त बिहार के समय का कोई भी अध्यादेश, गजट, संकल्प, को अंगीकृत कर सकता है तो इसी अधिकार के तहत बिहार का 3 मार्च 1982 वाला नियोजन नीति जिसका पत्रांक संख्या 5014/81- 806 को अंगीकृत कर बिहार के तर्ज़ पर नियोजन नीति लागू किया जाय तथा नियुक्ति प्रक्रिया शुरू किया जाय, नियुक्ति फॉर्म भरते समय स्थानीय प्रमाण पत्र क्रमांक संख्या अनिवार्य रूप से भरने का प्रावधान किया जाय, जनसंख्या के अनुपात सभी वर्गों को जिला स्तर में आरक्षण लागू किया जाय, झारखंड का एक स्पेशल पेपर का प्रावधान किया जाय जिसमें झारखंड के रीति रिवाज, भाषा संस्कृति, परंपरा का अनिवार्यता किया जाय, राज्य स्तर तथा जिला स्तर के सभी तकनीकी तथा गैर तकनीकी परीक्षा में क्षेत्रीय भाषा का पेपर अनिवार्य किया जाय, मूल झारखंडी छात्रों को पांच वर्ष का उम्र सीमा में विशेष छुट दिया जाय, उत्तराखंड के तर्ज़ पर परीक्षा नकल विरोधी कानून लागू किया जाय l मिली जानकारी के अनुसार
शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस ने कुछ स्थानों पर धारा 144 लागू कर दिया है और 12 सौ पुलिस कर्मियों को तैनात की तैयारी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!