Saturday, September 21, 2024

यात्रियों से भरा बस बरही के करियतापुर में पलटा, 26 यात्री हुवे घायल, दो रेफर

यात्रियों से भरा बस बरही के करियतापुर में पलटा, 26 यात्री हुवे घायल, दो रेफर

 

राजदेव गुप्ता

बरही (हजारीबाग):- सोमवार अहले सुबह यात्रियों से भरा बस करियातपुर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह सभी यात्रियों को बस से निकाला गया। वहीं घायल यात्रियों को इलाज के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं 2 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। अस्पताल में पूरा अफरा-तफरी का माहौल था, इस दुर्घटना में कुल 26 यात्री घायल हुए। बताया जाता है की उक्त बस पर 56 यात्री सवार थे, जो पश्चिम बंगाल से उत्तर भारत घूमने के लिए जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!