Saturday, September 21, 2024

40 महिलाओं का एक ही पति रूपचंद, पटना से दिल्ली तक हैरान, पदाधिकारी भी परेशान,

40 महिलाओं का एक ही पति रूपचंद, पटना से दिल्ली तक हैरान, पदाधिकारी भी परेशान,

बिहार में इन दिनों जातीय जनगणना चल रही है और पदाधिकारी घर घर जाकर लोगो से पूछ रहे है कौन? जात हो, इसके लिए भारी संख्या में अधिकारी व पदाधिकारियो को लगाया गया। सर्वे करने गए कर्मियों का माथा तब ठनका जब 40 महिलाओं का एक ही पति निकला रूपचंद , इस खबर को सुनकर पटना से दिल्ली तक हिल गया। इतना ही नही 40 महिलाओं के पास आधारकार्ड और पैनकार्ड में एक पति का नाम अंकित है रूपचंद जिससे पदाधिकारी और हैरान हो गए। यह कहानी बिहार के अरवल जिला के एक वार्ड में सर्वे करने गए कर्मियों द्वारा उजागर किया गया। शुरू में सर्वे कर्मियों पर ही सक किया गया कि सर्वे ऑंखमुंद कर किया गया है जब इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए टीम पहुंची तो राज खुला रूपचंद की है। जिस वार्ड में 40 महिलाओं ने रूपचंद को पति बताया था वह एरिया रेड लाइट एरिया है वहां की महिलाएं नाच गाना कर अपना जीवनयापन करती है इस दौरान वे माँ भी बन जाती है। जब पदाधिकारियो ने महिलाओं पर आग्रह कर पूछा तो पता चला रुयपा ( नोट, पैसा, करेंसी) को ही रूपचंद नाम दे रखी है। यानी वहां की महिलाओं ने रुपया को पति बना दिया है। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!