Saturday, September 21, 2024

बाइक की डिक्की से एक लाख 80 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

 बाइक की डिक्की से एक लाख 80 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना।

 

बड़कागांव डेली मार्केट के नजदीक राहुल स्वीट्स के पास से डाड़ीकलां थाना क्षेत्र डाड़ी निवासी मोहम्मद निजामुद्दीन ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बड़कागांव से लगभग दोपहर 1 बजे नगद एक लाख 80 हजार रुपया निकासी कर बेटी की शादी के लिए ले जा रहा था। डेली मार्केट बड़कागांव दुर्गा मंडप के निकट राहुल स्वीट्स से नमकीन खरीदने के लिए गए, तभी चोर घात लगाकर मोटरसाइकिल के डिक्की से पैसा निकालकर फूर हो गया।

 

बड़कागांव में दिन प्रतिदिन छोटी-बड़ी घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है बड़कागांव व्यापारियों और राहगीरों में डर देखे जा रही हैं। और बड़कागांव के प्रशासन व्यवस्था कहीं ना कहीं ठप दिख रहा है पिछले एक महीना पहले भी दुर्गा मंडप से 25 हजार की चोरी हुए थी,चोरो का मनोबल चरम पर है। आए दिन बड़का गांव में क्राइम की घटना बढ़ते ही जा रहा है। प्रशासन को इसमें विशेष रुप से ध्यान देने की आवश्यकता है।

 भुक्तभोगी- मोहम्मद निजामुद्दीन

ने बड़कागांव थाना में आवेदन देकर करवाई करने की मांग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!