Saturday, September 21, 2024

पहले प्रेमिका की कर दी हत्या, बाद स्वयं गोली मार किया आत्महत्या देखें

पहले प्रेमिका की कर दी हत्या, बाद स्वयं गोली मार किया आत्महत्या..

वीडियो बना शोशल मीडिया में डाला, बोला पहले उसे मारा अब उसके पास जा रहा हूँ

 रांची के हरमू पटेल चौक के पास बीती शाम एक अपराधी ने निवेदिता नाम की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी युवक की पहचान हो गई थी। इस घटना को अंकित नामक युवक ने अंजाम दिया था।

 

उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही थी। जानकारी के अनुसार इस घटना को प्रेम प्रसंग में अंजाम दिया गया था। इसकी पुष्टि स्वयं अंकित ने करते हुवे कोकर क्षेत्र में स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या के पहले एक वीडियो जारी कर की। जिसमें वह कह रहा है कि उसका एक नम्बर चालू उस पर फोन कर सकता है। साथ ही कहा कि पहले उसे मारा अब उसके पास जा रहा हूँ। बताते चलें कि निवेदिता शुक्रवार को अपनी दोस्त श्रृष्टि के साथ हरमू बाजार गई थी। वहां से वह सवा 6 बजे हॉस्टल लौट रही थी। हॉस्टल से कुछ ही दूरी पर वह थी तभी उससे आरोपी अंकित कुमार ने पूछा कि तुम मुझसे बात क्यों नहीं कर रही हो। इस पर निवेदिता ने कोई जवाब नहीं दिया। इसी दौरान अंकित ने निवेदिता पर गोली चला दी। एक गोली निवेदिता की आंख में लगी, जबकि दो गोली छाती में लगी।

 

आज ही हॉस्टल खाली करने वाली थी

 

इस घटना में श्रृष्टि भी घायल होकर गिर गयी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो चुका था। इसके बाद अरगोड़ा पुलिस को सूचना दी गई। दोनों लड़कियों को रिम्स ले जाया गया लेकिन तब तक निवेदिता की मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार अंकित अरगोड़ा इलाके में किराए का मकान में रहता है। निवेदिता और अंकित के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। दो महीने से निवेदिता अंकित से बात नहीं कर रही थी। पुलिस को शक है कि इसी वजह से अंकित ने निवेदिता पर अपना गुस्सा उतारा था। निवेदिता बिहार के नालंदा की रहने वाली थी। अभी हरमू पटेल चौक स्थित एक हॉस्टल में रहा करती थी। निवेदिता शनिवार यानि आज हॉस्टल खाली करने वाली थी। इसी बीच अपराधी ने घटना को अंजाम दे दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!