Saturday, September 21, 2024

हादसा:- अवैध रूप से पत्थर उत्खनन के दौरान चट्टान पोकलेन व हाईवा पर गिरा, पोकलेन चालक की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल…

अवैध रूप से पत्थर उत्खनन के दौरान चट्टान पोकलेन व हाईवा पर गिरा, पोकलेन चालक की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल…

गिरिडीह : झारखण्ड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना इलाके के पारोडीह स्थित अवैध पत्थर खदान में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां अवैध रूप से पत्थर उत्खनन करने के दौरान एक बड़े चट्टान के पोकलेन और हाइवा के ऊपर गिर जाने से पोकलेन चालक की मौत हो गई। जबकि हाइवा चालक और खदान में मौजूद आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। मृतक पोकलेन चालक की पहचान कोडरमा जिले के पूर्णानगर निवासी सिकंदर पंडित के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि धनवार के पारोडीह स्थित अवैध पत्थर खदान में आज सुबह उत्खनन का कार्य चल रहा था। यह खदान लगभग 400 फीट गहरा है। जिसमें अचानक एक चट्टान का बड़ा हिस्सा गिर गया। जिसके बाद पोकलेन और हाइवा गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें पोकलेन चालक सिकंदर पंडित की मौत हो गई। जबकि हाइवा चालक और अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर मामले की सूचना मिलने के बाद खोरीमहुआ एसडीओ धीरेंद्र कुमार सिंह, एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो, धनवार सीओ नरेश कुमार, धनवार थाना प्रभारी पीकू प्रसाद समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर मौजूद पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए. फिलहाल, घायल मजदूरों का इलाज स्थानीय स्तर पर करवाया जा रहा है। वहीं पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!