Sunday, September 22, 2024

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारी तेज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 165 एकड़ में फैले देश का सबसे बड़ा झारखंड हाईकोर्ट का उद्घाटन करेंगी..

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारी तेज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 165 एकड़ में फैले देश का सबसे बड़ा झारखंड हाईकोर्ट का उद्घाटन करेंगी..

रांची : झारखंड में 24 मई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के आगमन को लेकर राजधानी रांची और देवघर में तैयारियां तेज हैं। 24 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड में देश का सबसे बड़ा हाईकोर्ट का उद्घाटन करेंगी। 165 एकड़ में फैले इस हाईकोर्ट में सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया है। एंट्री गेट से ही इसकी भव्यता और खूबसूरती की झलक दिखने लगती है। कोर्ट बिल्डिंग के दोनों ओर भव्य बिल्डिंग बनाई है जिसमें महाधिवक्ता के अलावा वकीलों के बैठने की जगह और लाइब्रेरी की व्यवस्था है। पूरे कोर्ट परिसर सेंट्रलाइज्ड एसी लगी हुई है। उद्घाटन समारोह में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीएस चंद्रचूड़, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्र समेत कई जस्टिस और गणमान्य मौजूद रहेंगे।

खूंटी में अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा..

25 मई को राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। बिरसा कॉलेज परिसर स्थित फुटबॉल स्टेडियम में विशाल हैंगर बनाया जा रहा है। मजदूर दिन रात कार्य में जुटे हैं ताकि समय पर हैंगर तैयार हो सके। जिला प्रशासन की टीम लगातार स्थल का निरीक्षण कर रही है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मद्देनजर पुलिस मुख्यालय द्वारा खूंटी में एसपी व एएसपी रैंक के चार अधिकारी, एक दर्जन से अधिक डीएसपी, बड़ी संख्या में इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने झारखंड के कई वरीय अधिकारी सोमवार को खूंटी पहुंचे। उन्होंने सभा स्थल का निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही यहां पर हेलिकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग भी करायी गयी।

देवघर में तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक..

देवघर मेंएडीजी संजय आनंद लाटकर, खाद्य आपूर्ति विभाग सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव अमिताभ कौशल व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव मनीष रंजन द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन देवघर परिसदन के सभागार में किया गया। बैठक के दौरान महामहिम राष्ट्रपति के आगमन को लेकर किए गए कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा के अलावा सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था को लेकर संबंधित वरीय अधिकारियों व वरीय पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के अलावा यातायात व्यवस्था, मेडिकल टीम, विद्युत, पेयजल, अग्निशमन, साफ-सफाई से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गयी। साथ ही बैठक के दौरान उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्थ के अलावा की जा रही विभिन्न तैयारियों की वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इसके अलावे राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित वरीय अधिकरियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।

*बाबा बैद्यनाथ मंदिर का निरीक्षण..

देवघर परिसदन में बैठक के पश्चात एडीजी संजय आनंद लाटकर, खाद्य आपूर्ति विभाग सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव अमिताभ कौशल व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव मनीष रंजन, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के अलावा आवश्यक सभी तैयारियों को लेकर किये जाने वाले कार्यों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही निरीक्षण के क्रम में विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित वरीय अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!