Saturday, September 21, 2024

झारखण्ड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखण्ड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

रांची : राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में 30 और 31 मई को तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दो दिन के लिए का यलो अलर्ट जारी किया है। झारखंड के उत्तर-पूर्व के जिलों, दक्षिणी भाग के पूर्वी अलावा मध्य भाग में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ सतही हवा चलेगी। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। वहीं, झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. 31 मई के बाद अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

इन जिलों में होगी तेज हवा के साथ बारिश

मौसम विभाग ने देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ और राजधानी रांची के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जताई है, साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने की संभावना है जो प्रति घंटा 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!