Sunday, September 22, 2024

भारत को मिली एक और कामयाबी, इसरो आज लॉन्च करेगा नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01

भारत को मिली एक और कामयाबी, इसरो आज लॉन्च करेगा नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01

भारतीय अनुसंधान संस्थान यानि इसरो आज नेविगेशन सैटेलाइट को लॉन्च करने जा रहा है। इसरो सुबह 10.42 बजे सेकेंड जेनरेशन की नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01 को लॉन्च करेगा। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा।

इस सैटेलाइट के सफल लॉन्च के बाद देश में नेविगेशन सुविधा और भी बेहतर हो जाएगी। नाविक यानि नेविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टेलेसशन सेवा, भारत में रियल टाइम नेविगेशन की सुविधा देगी। नाविक सिग्नल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह लोगों को 20 मीटर के भीतर सटीक जानकारी 50 नैनोसेकेंड के भीतर देगी।

यह नेविगेशन सिस्टम पूरी तरह से स्वदेशी है। नाविक पूरी तरह से जीपीएस के तौर पर काम करेगा। यूजर्स को 20 मीटर के दायरे में सटीक जानकारी मुहैया कराएगा। माना जा रहा है कि इसके आने के बाद गूगल मैप को यह सीधा टक्कर देगा।

यह 51.7 मीटर लंबा जीएसएलवी है, जिसका वजन 2232 किलोग्राम है। लॉन्च के 20 मिनट के भीतर यह रॉकेट 251 किलोमीटर की ऊंचाई पर जीटीओ में अपना उपग्रह स्थापित करेगा।इसरो की ओर से कहा गया है कि लॉन्च के 20 मिनट के बाद रॉकेट सैटेलाइट को जीटीओ में 251 किलोमीटर के एल्टिट्यूड पर स्थापित करेगा।

एनवीएस-01 नेविगेशन पेलोड एल-1, एल-5 और एस बैंड के साथ उड़ान भरेगा। गौर करने वाली बात है कि पहली बार इस लॉन्च में रूबीडियम एटॉमिक क्लॉक का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसरो के अनुसार वैज्ञानिक पहले इंपोर्टेड रूबीडियम एटोमिक क्लॉक का इस्तेमाल करते थे, इसका इस्तेमाल समय और लोकेशन की जानकारी के लिए किया जाता था। लेकिन अब अहमदाबाद स्थित स्पेस एप्लिकेशन सेंटर द्वारा तैयार किए गए रूबीडियम एटोमिक क्लॉक का इस्तेमाल किया जाएगा।

आज होने वाले इस लॉन्च को आप इसरो के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। इसे सुबह 10.42 बजे यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!