Saturday, September 21, 2024

बालासोर रेल दुर्घटना पर गौतम अडानी ने जताया दुख, किया बड़ी मदद का ऐलान

बालासोर रेल दुर्घटना पर गौतम अडानी ने जताया दुख, किया बड़ी मदद का ऐलान

June 4 2023

ओडिशा में भीषण ट्रेन दुर्घटना ने पूरे देश को शोकाकुल कर दिया है। देश का हर इंसान मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना जता रहा है। बॉलीवुड, राजनीति जगत हो या उद्योग जगत हर कोई अपनी तरफ से मदद का ऐलान कर रहा है। इसी क्रम में आग दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी में दुख जताते हुए बड़ी मदद का ऐलान कर दिया है।

जानें गौतम अडानी ने किस मदद का किया ऐलान

गौतम अडानी ने आज ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया और लिखा कि ओडिशा की रेल दुर्घटना से हम सभी बेहद व्यथित हैं। हमने फैसला लिया है कि जिन मासूमों ने इस हादसे में अपने अभिभावकों को खोया है उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडाणी समूह उठाएगा। पीड़ितों एवं उनके परिजनों को संबल और बच्चों को बेहतर कल मिले यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!