Sunday, September 22, 2024

गर्मी को देखते हुए आँगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सुबह 6ः30 से 9ः30 बजे तक होगा

गर्मी को देखते हुए आँगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सुबह 6ः30 से 9ः30 बजे तक होगा

सरकार के अपर सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड, राँची के पत्र संख्या-1336 दिनांक-02.06.2023 एवं उपायुक्त, हजारीबाग के आदेशनुसार हजारीबाग जिलान्तर्गत गर्मी के वर्त्तमान स्थिति को देखते हुए दिनांक- 17.06.2023 तक आँगनबाड़ी केन्द्र का संचालन सुबह 6ः30 से 9ः30 बजे तक किया जायेगा। सभी सेविकाओं/सहायिकाओं को निदेश दिया गया कि केन्द्रों पर टीकाकरण, ए.एन.सी सहित अन्य सेवाएँ निर्बाध रूप से संचालित रहेंगी। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इन्दु प्रभा खलखो द्वारा सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं, बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि निर्धारित समय के अनुरूप केन्द्र का संचालन एवं बच्चों को पूरक पोषाहार का वितरण कराना सुनिश्चित करायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!