Saturday, September 21, 2024

विष्णुगढ़ के एक और प्रवासी मजदूर मोतीलाल सोरेन की मुंबई में मौत

विष्णुगढ़ के एक और प्रवासी मजदूर मोतीलाल सोरेन की मुंबई में मौत

संतोष शर्मा

विष्णुगढ़:प्रखंड अंतर्गत जोबर पंचायत के प्रवासी मजदूर 32 वर्षीय मोतीलाल सोरेन की बुधवार की रात मुंबई कल्याण में हाइवा केबिन में सीमेंटेड गेट का मलबा गिरने से मौत हो गया।वही रोजगार की तलाश में झारखंड से दूसरे राज्य जाने वाले प्रवासी मजदूरों की मौत होने का सिलसिला रुक नहीं रहा है एक-एक करके प्रवासी मजदूर मौत के गाल में समाते जा रहे हैं। मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक अपने पीछे माता, पिता रगाई सोरेन,पत्नी आरती देवी,पुत्र नीतिश सोरेन (17) और मनिषा सोरेन (15) को छोड़ चला गया है। मृतक मोतीलाल सोरेन घर का अकेला कमाऊ व्यक्ति था।वह लगभग छह माह पहले ही रोजगार की तलाश में मुंबई गया था। मुंबई के कल्याण में हाइवा ड्राइवर का काम कर अपने घर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।वही प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में कार्य करनेवाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने मृतक परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया साथ ही सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि मजदूर हित में झारखंड सरकार कुछ पहल नहीं कर रही है। प्रवासी मजदूरों का पलायन झारखंड से दूसरे राज्यों में तेजी से हो रहा है।वही झारखंड के प्रवासी मजदूरों की मौत होने का सिलसिला लगातार जारी है।इस तरह मौत के मुंह में समा जाने वाली यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की मौते हो चुकी है। ऐसे में झारखंड सरकार को प्रवासी मजदूरो के पलायन की दिशा में पहल करने की जरूरत है।आगे कहा कि मृतक का शव मुंबई से उनके पैतृक गांव लाने के लिए हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!