Sunday, September 22, 2024

बिग ब्रेकिंग: पसेरिया के रैयतों के पक्ष में आया फिर फैसला, रैयतों को दूसरी किस्त में 112.75 एकड़ जमीन होगी वापसी

बिग ब्रेकिंग: पसेरिया के रैयतों के पक्ष में आया फिर फैसला, रैयतों को दूसरी किस्त में 112.75 एकड़ जमीन होगी वापसी

मेसर्स रोहने कोल कंपनी लिमिटेड के लिए अधिगृहित की गई थी जमीन।

रंजीत साव / द जोहार टाइम्स

बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नापोखुर्द एवं पोटंगा पंचायत क्षेत्र के इंदिरा, चिरंवा तथा पसेरिया में जेएसडब्ल्यू के अधीन मेसर्स रोहने कोल कंपनी लिमिटेड के द्वारा सन 2010 के आसपास स्थानीय रैयतों से जमीन ली थीं।

 

 

लेकिन एक लम्बी समय अवधि में कंपनी खनन शुरू नहीं कर पाई थी। इसी बीच केंद्र सरकार द्वारा देश के कई कोल कंपनियों का आवंटन रद्द कर दी गई थी। इसी सूचि में उक्त कोल कंपनी भी शामिल था। आवंटन रद्द होने के बाद स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में रैयतों ने अपनी जमीन वापसी के लिए 2022 में न्यायालय सह राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग,रांची झारखंड के मंत्री चंपई सोरेन के पास आचिका दायर की थी।एक वर्ष कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय पीठासीन पदाधिकारी सह मंत्री चंपई सोरेन के द्वारा छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम 1908 की धारा 49(5) के तहत सुनवाई करते हुए मेसर्स रोहने कोल कंपनी लिमिटेड के रैयतों के पक्ष में फैसला सुनाया। आचिका दायर कुल 16 खाता के रैयतों ने किया था जिसमें लगभग 62 रैयतों का 112.75 एकड़ ज़मीन शामिल था। खाता संख्या 5 राजू सोरेन वगैरा, खाता 19 में रतीलाल मुर्मू वगैरा, खाता 217 में चंद्रिका मुंडा वगैरा, खाता 20 में दशाई मांझी वगैरह, खाता 14 में रामदास मांझी वगैरह, खाता 10 में परमेश्वर मांझी वगैरा, खाता 1 तथा 13 में नागेश्वर उरांव वगैरा, खाता 11 में अमीरलाल मांझी वगैरा, खाता 15 में सुनील हेम्ब्रम वगैरा, खाता 24 में महादेव मांझी वगैरा,खाता 12 में चरकु मांझी वगैरा, खाता 17 में बशंत तिर्की वगैरा, खाता 22 में महेंद्र कुमार भोक्ता वगैरा, खाता 24 में सबना मांझी वगैरा, खाता 10 में मालो देवी वगैरा आदि रैयत शामिल हैं। उक्त आदेश मंत्री के आपदा सचिव अमित कुमार पीआर नंबर 300013/23-24 डी के आलोक में जारी की गई है। इससे पूर्व पहली किस्त में इसी मंत्री के न्यायालय में लगभग 72 एकड़ भूमि किसानों का वापस किया जा चुका है। उक्त जमीन वापसी के बाद रैयतों एवं ग्रामीणों द्वारा झारखंड सरकार के हेमंत सोरेन,राजस्व मंत्री चंपई सोरेन एवं स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के प्रति आभार जताते हुए बधाई दी गई है। आभार व्यक्त करने वाले मुख्य रूप में से बड़कागांव का पूर्वी जिप सदस्य गीता देवी, जोपल मांझी, दीपक करमाली, दसई मांझी, महेंद्र भोक्ता, मोतीलाल मांझी, शंकर सोरेन, चरकु मांझी, बसंत तिर्की, मनीष राम किस्कू, मुन्ना मुंडा, इत्यादि लोग शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!