आम तोड़ने को लेकर दो भाइयों की हत्या की आशंका….
पाकुड़ जिला के महेशपुर थाना क्षेत्र की घटना। आम तोड़ने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो सगे भाईयों की जान चली गई। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। गणेशपुर गांव में हुई इस घटना में मारे गए दोनो भाईयों की पहचान 40 वर्षीय वकील मुर्मू और 30 वर्षीय देवीधन मुर्मू के रूप में हुई है, वहीं आरोपी की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही महेशपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्द इसका खुलासा होने की संभावना है।